-
Advertisement
Uttrakhand: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत, चार घायल
Last Updated on March 6, 2020 by
देहरादून। उत्तराखंड (Uttrakhand) के टिहरी में हुए एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग इस हादसे (Accident) में घायल हुए हैं। हादसा ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग पर देवीधार के पास एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से हुआ। इस दौरान हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं दो पुरुष और दो महिलाएं घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें: हादसों का शुक्रवार: Karnataka में गई 13 की जान, Chhattisgarh में 5 की मौत
बताया जा रहा है कि ये लोग मैक्स वाहन संख्या UA 07 2256 से चंबा-टिहरी मार्ग से होते हुए भमोरिखाल में चूड़ाकर्म संस्कार के बाद अपने गांव की तरफ जा रहा थे। इस दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस का कहना है पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि तीन लोग घायल हैं।