- Advertisement -
नई दिल्ली। भारतीय ई-कॉमर्स साइट कंपनी Flipkart अपने ग्राहकों के लिए SuperCoins रिवॉर्ड लेकर आ रहा है। इसके तहत अब फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करने पर ग्राहकों को हर बार फायदा होगा। कंपनी Zomato, Makemytrip और Oyo पर ट्रांजेक्शन करने वाले यूजर्स को भी SuperCoins कमाने का मौका देगी।
इस बारे में बात करते हुए Flipkart ने कहा कि SuperCoins फ्लिपकार्ट और इसके पार्टनर सर्विस पर ट्रांजैक्शन करके अर्न किया जा सकता है और इसे रीडीम भी पार्टनर्स वेबसाइट्स पर कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार SuperCoins को 100 से भी ज्यादा पार्टनर ब्रांड्स पर यूज किया जा सकत हैं। इनमें जोमैटो, ओयो, अर्बन क्लैप और मेक माई ट्रिप शामिल हैं। इससे पहले भी कंपनी ने Flipkart Plus सर्विस को शुरू किया था। Flipkart Plus मेंबर्स को डबल SuperCoins मिलेंगे। Flipkart Plus यूजर्स पार्टनर वेबसाइट पर ट्रांजेक्शन करके डबल SuperCoins पा सकते हैं।
- Advertisement -