- Advertisement -
नई दिल्ली।भारी बारिश के चलते देश के कई हिस्से इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। कर्नाटक और महाराष्ट्र (karnataka and maharashtra) के बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। ताजा अपडेट के मुताबिक महाराष्ट्र के सांगली (Sangli) जिले में ग्रामीणों से भरी नाव पलट (Boat Overturned) गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ब्लॉक के भामनाल के पास गुरुवार को हुए इस हादसे में 9 ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं प्रशासन द्वारा 16 लोगों का रेसक्यू कर लिया गया है।
बताया गया कि घटना के वक्त इस नाव में 27 से 30 लोग सवार थे। बाकी ग्रामीणों की तलाश में रेसक्यू टीम ऑपरेशन चला रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक़्त हुआ जब रेस्क्यू टीम का बोट ग्रामीणों को एक जगह से दूसरे जगह सुरक्षित बचाकर ले जा रही थी। राज्य में बने बाढ़ के हालात पर रक्षा मंत्रालय का कहना है कि लगातार बारिश और जलाशयों के पानी छोड़े जाने के कारण महाराष्ट्र और कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दोनों राज्यों में प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं इसके लिए सेना सेना भी मदद कर रही है। महाराष्ट्र के 204 गांव और 11 हजार परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। जिसके लिए इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना, नौसेना और वायु सेना की मदद ली जा रही है।
- Advertisement -