- Advertisement -
Football players : ऊना। दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ऊर्जा अंडर-19 टैलेंट हंट फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मिलने के लिए विशेष तौर पर ऊना आ रहे हैं। पीआरओ सत्यदेव शर्मा ने बताया कि खली 11 मई को जिला ऊना के उपमंडल हरोली में खड्ड स्थित फुटबॉल स्टेडियम आ रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) तथा हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ (एचपीएफए) के विशेष आग्रह पर खली ने फुटबॉल टूर्नामेंट में आना स्वीकार किया है। जिला ऊना में खली का यह पहला दौरा है। द ग्रेट खली या दलीप सिंह राणा एक पेशेवर पहलवान तथा अभिनेता हैं।
दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने प्रो रेसलिंग में पहली बार 7 अक्टूबर 2000 में कदम रखा था। वो शुरुआती सालों में दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली नहीं, बल्कि जायंट सिंह नाम से रिंग में उतरते थे। द ग्रेट खली में इतना दम है कि उनकी मार की वजह से ब्रायन ओंग नाम के रेसलर की मौत हो गई। द ग्रेट खली रेसलिंग की दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाने वाले अंटरटेकर को सिर्फ मुक्के बरसाकर ही बेहोशी की हालत में ला जीत दर्ज कर चुके हैं। खली को सन 2012 में ऑपरेशन से गुजरना पड़ा। इसकी वजह से उन्हें प्रोफेशनल रेसलिंग से संन्यास लेना पड़ा। इस बीच वो मनोरंजन की दुनिया में बने रहे।
- Advertisement -