-
Advertisement
दिल्ली चुनाव में आप से जीती 8 महिलाएं, एक को भी नहीं मिली कैबिनेट में जगह
Last Updated on February 16, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज कर तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेने वाले अरविंद केजरीवाल ने अपनी कैबिनेट में एक भी महिला को शामिल नहीं किया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल (LG Anil Baijal) ने रविवार अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सीएम और उनके मंत्रिमंडल के छह सदस्यों को मंत्री पद की शपथ (Oath) दिलाई, लेकिन पार्टी की जो 8 महिलाएं जीत कर विधान सभा में पहुंची हैं, उनमें से किसी को भी कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है। बता दें कि केजरीवाल ने इस बार अपने मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों जयराम ठाकुर को Congress पर आती है दया-जानिए
बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने 9 महिलाओं को टिकट दिया था जिसमें से सिर्फ रोहतास नगर की उम्मीदवार सरिता सिंह को हार मिली है। इसके अलावा आतिशी मर्लेना, राखी बिड़ला, राजकुमारी ढिल्लन, प्रीति तोमर, धनवती चंदेला, प्रमिला टोकस, भावना गौड़ और बंदना कुमारी विधानसभा पहुंच गई हैं। बता दें मतदान के दिन भी अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया था जिसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें महिला विरोधी करार दिया था। केजरीवाल ने लिखा था- वोट डालने ज़रूर जाइए। सभी महिलाओं से ख़ास अपील – जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी ले जाएं। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा। केजरीवाल के इस ट्वीट के जवाब में स्मृति ने लिखा था- आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते की वे स्वयं निर्धारित कर सके किसे वोट देना है?
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…