- Advertisement -
नाहन। एक शादीशुदा महिला को अगवा करने के बाद जबरन शादी व शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। जमटा की रहने वाले महिला ने उसे बेचने की साजिश करने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित महिला बस स्टैंड पर सफाई कर्मचारी है। आरोप है कि 14 जून को जब वह शौचालय के समीप बैठी थी तो सरोज निवासी सैनवाला उसके पास आई, जिसे वह पहले से ही जानती थी। सरोज उससे कालाअंब चलने की जिद करने लगी। पहले इंकार करने के बाद उसने सहमति जता दी।
पीड़िता के मुताबिक बस में जाते वक्त दिल्ली गेट पर एक ओर औरत मिली, जिसे सरोज ने अपनी सहेली बताया। कालाअंब पहुंचने पर एक आदमी अशोक मिला, जिसे सरोज की सहेली का भाई बताया गया। पुलिस को बताया गया कि कालाअंब में गन्ने का जूस पिलाने के बाद उसे एक |ल्टो कार में सढौरा ले जाया गया। कार के चालक का नाम रमेश बताया जा रहा था।
पीड़िता का कहना है कि खाना खिलाने के बाद उसे एक मंदिर में ले जाया गया, जहां उसे जान से मारने की धमकी देकर जबरन उसकी शादी सोनू से करवा दी गई। इसके बाद उसे दोबारा कार से मुलाना पहुंचाया गया। एक घर में उसे रखा गया। खाना खाने के बाद रात 1:00 बजे सोनू व उसका दोस्त कमरे में आए, जहां उसका शारीरिक शोषण किया गया। महिला ने अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाने के भी आरोप लगाए है।
पीड़िता का कहना है की वह बड़ी मुश्किल से इन इन लोगों के चंगुल से बच कर निकली है। महिला का कहना है कि बावजूद इसके आरोपियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। तीसरे दिन आरोपी हरियाणा की मुलाना पुलिस को लेकर आ गए। इसके बाद उसे सरोज व सरोज की सहेली के इलावा अशोक को मुलाना ले जाया गया, वहां पुलिस ने उसके साथ मारपीट की तब वहां पर अशोक ने लेन-देन किया।
महिला ने हरियाणा की मुलाना पुलिस पर भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं महिला का सीधा-सीधा आरोप है कि उसे बेचने में सरोज उसकी सहेली व अशोक का हाथ है क्योंकि उस दिन से ही सरोज व अशोक ने उसे धमकी दे रखी है कि अगर पुलिस को कुछ बताया तो उसे उठा लेंगे। पीड़िता का यह भी कहना है कि अशोक उसके घर से टीवी, डिश व अन्य सामान भी उठा कर ले गया है, इसमें सोने की बालियां भी हैं। पीड़िता का कहना है कि अब भी अशोक 10000 की मांग कर रहा है। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसका पर्स अब भी मुलाना पुलिस के पास है, जिसमें चांदी की अंगूठी आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज है। मामला काफी संवेदनशील है, लिहाजा पुलिस ने आईपीसी की धारा 366, 370, 370ए, 377, 376, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
- Advertisement -