-
Advertisement
वन विभाग ने पकड़े शिकारी, Police के हवाले- दो टोपीदार बंदूकें भी बरामद
Last Updated on February 13, 2020 by Deepak
राजगढ़। बथाऊधार के जंगलों में वन विभाग (Forest Department) ने दो शिकारियों को काबू कर पुलिस (Police) के हवाले किया है। पुलिस (Police) ने दोनों के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी राजगढ़ श्यामदत्त ने थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई कि बुधवार को मुख्य वन अरण्यपाल, डीएफओ राजगढ़ और स्थानीय निवासी बथाऊधार की वन नर्सरी में निरीक्षण के लिए गए थे।
यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य बोले-सिलेंडर के दाम बढ़ा कर BJP ने लिया दिल्ली की हार का बदला
इसी दौरान जंगल उन्होंने बंदूक से गोली चलने की आवाज सुनी। वन विभाग के टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिकारी वेद प्रकाश और शमशेर निवासी गांव सनोहत, छबरोण, तहसील राजगढ़ को पकड़ लिया। वन कर्मियों ने इनके कब्जे से दो टोपीदार बदूंकें भी बरामद कीं। वन विभाग की टीम ने दोनों शिकारियों को थाना राजगढ़ में पुलिस (Police) के हवाले किया। पुलिस ने धारा 24-54/59 और धारा 336 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।