-
Advertisement
बैजनाथ में वन विभाग ने सात मृत मोनाल के साथ तीन लोग धरे
Last Updated on February 14, 2020 by Deepak
बैजनाथ। प्रदेश में शिकारियों की नजर अब राज्य पक्षी रह चुके मोनाल (Monal) पर है। यह शिकारी इसका धड़ल्ले से शिकार कर रहे हैं। ऐसा ही मामला शुक्रवार को जिला कांगड़ा के बैजनाथ (Baijnath) के उतराला में सामने आया है। यहां वन विभाग की टीम ने तीन लोगों को सात मोनाल के साथ पकड़ा है। वन विभाग की टीम (Forest Department Team) ने इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इनके खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Jalori Pass पर्यटकों से गुलजार, देश के कोने कोने से पहुंच रहे सैंकड़ो सैलानी
मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम (Forest Department Team) जब उतराला के नजदीक लौट गांव के पास झोंका नामक जगह पर गश्त कर रहे थे तो उन्हें तीन लोग पैदल आते दिखे। उनकी हरकतों पर शक के चलते जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से सात मृत मोनाल (Monal) मिले, जिसमें कंड ग्वार टिक्कर के पराक्रम पुत्र शक्ति के बैग में तीन मोनाल मिले, जिनमें एक नर और दो मादा थे। इसी तरह से राम सिंह पुत्र रंचू राम गांब सुहडू कंद्राल के पास से भी एक नर और एक मादा मोनाल मिले। जबकि उसी गांव के सुरेश कुमार पुत्र इंद्रजीत से भी एक नर मोनाल व एक मादा मोनाल मिले। वन विभाग की टीम ने इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।