- Advertisement -
बता दें कि उपला धुंदला में तेंदुए ने सुबह सवेरे एक आदमी पर उस समय हमला कर दिया, जब वो घर के समीप लगे नल से पानी भर रहा था। करीब दो मिनट तक तेंदुए से भिड़ने के बाद सुखदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शोर मचाने के बाद लोग बचाव के लिए मौक़े पर पहुंचे तो गुस्साए तेंदुए ने वंदना देवी (20) और सुदेश कुमारी (46) पर भी हमला कर उन्हें भी घायल कर दिय़ा।
बताया जा रहा है कि वहां से भाग रहा तेंदुआ साथ लगते दिनेश कुमार के घर में जा घुसा और दिनेश के साथ-साथ उसके तीन साल के बेटे को लुहलूहान कर दिया। दिनेश ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद उसने अपने बच्चे को तेंदुए से बचाया। बहरहाल, पूरे गांव में तेंदुए के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीमें कार्रवाई में जुट गई थी।
- Advertisement -