-
Advertisement
हिमाचल में Forest guard पर हमला कर किया घायल, illegal mining को रोकने पर हुआ बबाल
Last Updated on May 19, 2020 by Vishal Rana
पांवटा साहिब। हिमाचल के सिरमौर जिला से खबर आ रही है कि अवैध खनन (illegal Mining) पर कार्रवाई करने गए वन रक्षक (Forest guard) पर खनन माफिया ने हमला (Attack) कर बुरी तरह घायल कर दिया है। मामला आज सुबह का बताया जा रहा है। गश्त के दौरान भंगाणी रेंज की यमुना बीट के वन रक्षक धनवीर सिंह, सहयोगी किशन व अन्य कर्मियों ने यमुना नदी में अवैध खनन (illegal mining) कर रहे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वनरक्षक धनबीर सिंह के सिर पर पत्थर लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर से ज्यादा खून बहने के कारण घायल वनरक्षक धनबीर सिंह को तुरंत सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जहां पर उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। इसकी शिकायत वन विभाग ने सिंघपुरा पुलिस को दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पानी के टैंक में मिली नवविवाहित की लाश, दो माह पहले हुई थी शादी
अवैध खनन के लिए ट्रैक्टर पर सवार लोग उत्तराखंड (Uttarakhand) से आए थे। हमले के बाद वह अपनी सीमा को पार कर भाग गए। झड़प के दौरान वनकर्मी को चोट आई हैं, उनका सिविल अस्पताल पांवटा मे उपचार चल रहा है। वन विभाग की तरफ से सिंघपुरा पुलिस चौकी को शिकायत कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएफओ पांवटा साहिब कुणाल अंग्रीश ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags