चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव प्रचार कमेटी का गठन
Update: Sunday, April 28, 2019 @ 9:48 PM
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) के अनुमोदन पर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल (Rajni Patil) ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव प्रचार कमेटी के गठन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन व प्रशासन) रजनीश किमटा, पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चंद्रमोहन ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल के अध्यक्ष जगदीश जिंटा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नेरवा के अध्यक्ष रमेश कांटा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुपवी के अध्यक्ष सुख राम नगराइक को चुनाव प्रचार कमेटी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा चुनाव प्रचार कमेटी (Election Campaign Committee) में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल के प्रभारी पवन चौहान, अधिवक्ता ईश्वरी नंद मेहता, श्याम सिंह मेहता, यशपाल तनाइक, जिला परिषद सदस्य अनिता किमटा, वीना पोटन, पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि त्रिविक्रम सेन, देवेंद्र औक्टा, सबला राम चौहान, नाग चंद नाग चंद तुलियान, जिया लाल शर्मा, भूपेंद्र डोगरा, संतोष डोगरा, सोहन वर्मा, सुरेंद्र मोहन मेहता, हरि सिंह पंचनाइक, मस्त राम नगाइक, राम लाल नेवली, डॉ. बलबीर जालटा, मनमोहन चौहान, हरि नंद मेहता तथा धिरेंदर चौहान को चुनाव प्रचार समिति में शामिल किया गया है।