-
Advertisement
हिमाचल: पूर्व बैंक प्रबंधक ने की धोखाधड़ी, आवेदक के हस्ताक्षर बिना निकाले दो लाख
बरोटीवाला। हिमाचल में लगातार धोखाधड़ी (Fraud) के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला सोलन (Solan) जिला के बरोटीवाला से सामने आया है। यहां बैंक के पूर्व प्रबंधक ने ही दो लाख की धोखाधड़ी कर डाली है। मामला राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड रामशहर शाखा का है। यहां पूर्व बैंक प्रबंधक ने लोन पेमेंट रसीद पर आवेदक के हस्ताक्षर के बिना ही दो लाख रुपये निकालकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड रामशहर (State Cooperative Agriculture and Rural Development Bank Ltd. ) शाखा के प्रबंधक राजेश शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः लाखों का गबन करने वाला उपप्रधान सस्पेंड, मनरेगा में लगाई थी फर्जी हाजरियां
राजेश शर्मा ने बताया कि चुन्नी लाल पुत्र घेबर निवासी गांव निहुन डाकघर जयनगर तहसील रामशहर ने आरोप लगाया था कि उसे ऋण की दूसरी किस्त नहीं मिली है। बैंक ने चुन्नी लाल का 10 वर्ष के लिए भूमि विकास के लिए पांच लाख रुपये का ऋण (loan) मंजूर किया था। बैंक कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों के अनुसार आवेदक को तीन लाख रुपये की पहली किस्त चार जून को प्राप्त हुई है। दो लाख रुपये की दूसरी किस्त पूर्व प्रबंधक रविंद्र ने पहली दिसंबर 2021 को लोन पेमेंट रसीद पर आवेदक के हस्ताक्षर के बिना निकाल ली है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



