- Advertisement -
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व बीजेपी विधायक (Former BJP MLA) मनोज शौकीन पर उनकी बहू ने बंदूक के दम पर उसका रेप (Rape) का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक की बहू ने पश्चिम विहार थाने में अपने ससुर के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई है। पूर्व बीजेपी विधायक पर आरोप है कि उसने 31 दिसंबर 2018 और 1 जनवरी 2019 की रात को बंदूक के दम पर उसके साथ रेप जैसी घिनौनी करतूत को अंजाम दिया।
बता दें, पूर्व विधायक मनोज शौकीन मुंडका और नांगलोई जाट से विधायक (MLA) रहे हैं। 8 अगस्त को पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि 31 दिसंबर 2018 को उनके परिवार की एक होटल में पार्टी थी। पार्टी के बाद वो अपने पति के घर गई तो लगभग आधी रात को उनके ससुर ने रिवॉल्वर की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता ने कहा है कि इस घटना से पहले भी वो अपने ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवा चुकी है। पुलिस ने शौकीन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- Advertisement -