- Advertisement -
कांगड़ा। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Former CM Prem Kumar Dhumal) ने श्री बालाजी अस्पताल के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) की माता उर्मिल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने डॉ. राजेश शर्मा को फोन कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
बता दें कि श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा (Shree Balaji Hospital Kangra) के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा की माता उर्मिल शर्मा का पिछले कल सुबह निधन हो गया। आज सुबह कांगड़ा स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। लोगों ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। डॉ. राजेश शर्मा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उर्मिल शर्मा नगर परिषद के वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व पंडित बालकृष्ण शर्मा की पत्नी थीं। वर्तमान में उर्मिल शर्मा की बहू कोमल शर्मा नगर परिषद की अध्यक्ष हैं। पंडित बालकृष्ण शर्मा परिवार का कांगड़ा (Kangra) में एक बड़ा नाम रहा है।
- Advertisement -