- Advertisement -
शिमला। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ( Former CM Virbhadra Singh) को आईजीएमसी (IGMC) से छुट्टी मिल गई है। उन्हें आज दोपहर बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं। बता दें कि वीरभद्र सिंह की बुधवार को तबियत खराब हो गई थी, जिसके चलते उन्हें रामपुर से शिमला आईजीएमसी में लाया गया था। जहां डॉक्टरों (Doctor) ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया।
बताया जा रहा है कि वीरभद्र सिंह के शरीर में सोडियम की कमी हो गई थी, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। आईजीएमसी में डॉक्टरों ने 24 घंटे उन्हें अपनी निगरानी में रखा और कई टेस्ट किए, जिसके बाद शुक्रवार दोपहर बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का दूरभाष पर कुशलक्षेम जाना।
- Advertisement -