30 साल तक Egypt के राष्ट्रपति रहे होस्नी मुबारक का 91 वर्ष की उम्र में निधन

30 साल तक Egypt के राष्ट्रपति रहे होस्नी मुबारक का 91 वर्ष की उम्र में निधन

- Advertisement -

काहिरा। मिस्र (Egypt) के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का मंगलवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुबारक ने 1981 से 2011 तक मिस्र पर राज किया जब तक कि सेना ने उन्हें सत्ता से बाहर नहीं किया। होस्नी को अरब क्रांति के समय प्रदर्शनकारियों को मरवाने के लिए जेल हुई थी लेकिन 2017 में वह रिहा हो गए थे। कोर्ट के इस फैसले पर मिस्र के बहुत से लोग चौंक गए। एक बार फिर हजारों लोगों ने सेंट्रल काहिरा में इकट्ठे होकर उन्‍हें माफ करने के कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया।


यह भी पढ़ें:नेताजी सुभाषचंद्र बोस की परिजन व पूर्व TMC सांसद कृष्णा बोस का निधन, ममता ने जताया शोक

होस्नी मुबारक (Hosni Mubarak) के उत्तराधिकारी मोहम्मद मोरसी को लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया था, लेकिन सैन्य तख्तापलट के बाद 2013 में उन्हें हटा दिया गया था। जनवरी में होस्नी मुबारक को एक सर्जरी से गुजरना पड़ा था। ठीक होने के बाद उनकी एक तस्वीर भी सामने आई थी। होस्नी मुबारक करीब 30 वर्षों तक सत्ता में रहे और इस प्रकार उन्होंने अरब जगत के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश का नेतृत्व किया। उनके 30 साल के शासन काल में आपातकाल सी स्थितियां रहीं क्योंकि कहीं भी पांच से ज़्यादा व्यक्तियों के इकठ्ठा होने पर पाबंदी थी।

हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….

- Advertisement -

Tags: | Hosni mubarak | hosni mubarak death | hosni mubarak now | hosni mubarak 2019 | egypt news | World News in Hindi | World Hindi News | Egypt
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है