- Advertisement -
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूद विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) रिटायरमेंट के बाद BJP की पिच पर नयी पारी खेलते नजर आएंगे। दरअसल बीजेपी के पूर्व मंत्री और संजय पासवान ने दावा किया है कि महेन्द्र सिंह धोनी जल्द ही क्रिकेट (Ccicket) से संन्यास लेकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी धोनी से कई बार मुलाकात और बातचीत भी हो चुकी है।
पासवान ने कहा कि समाज के जो भी रोल मॉडल हैं चाहे वो खेल से हों या फिल्म जगत से, शिक्षा से हों या साहित्य जगत से उनको साथ लेने का प्रयास किया जा रहा है। बीजेपी नेता ने कहा कि धोनी हमारे साथ आते हैं तो पार्टी के लिए काफी अच्छा होगा। वह किसी नेता से ज्यादा जनता को प्रभावित करेंगे। हमारी पार्टी का प्रयास है कि हर फील्ड के रोल मॉडल को जोड़ें। गौरतलब है कि बीजेपी के जनसंपर्क अभियान के दौरान देश के वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की थी। फिलहाल हमेशा खामोश रहकर बड़े फैसले करने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस बारे में क्या फैसला लेते हैं, यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस खबर ने सोशल मीडिया पर काफी सरगर्मियां पैदा कर दी हैं।
- Advertisement -