-
Advertisement
पूर्व मंत्री मानकोटिया का बड़ा बयान, बोले- 2022 में लड़ूंगा चुनाव, कांग्रेस में एंट्री को लेकर कही बड़ी बात
Last Updated on October 18, 2021 by saroj patrwal
कांगड़ा। पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मानकोटिया (Major Vijay Singh Mankotiya) ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। वहीं पार्टी वाले सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे अभी इस मामले में ज्यादा नहीं बोल सकते हैं। लेकिन कांग्रेस (Congress) के लिए उनके दरवाजे खुले हुए हैं। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को अपनी शर्त भी गाहे बगाहे बता दी है। उन्होंने कहा कि वे अपनी भूमिका तय होने के बाद भी निर्णय करेंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: टिकट नहीं मिलने से नाराज चाहवानों ने कर दिया है गृह क्षेत्र त्याग
प्रतिभा को होगा नुकसान
पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मानकोटिया ने कहा कि प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) के बयान से वह आहत हैं। बीजेपी (BJP) ने इसको मुद्दा बना लिया है। जिससे कांग्रेस को नुकसान होगा। उन्होंने दावा किया कि मंडी, फतेहपुर और अर्की में भाजपा जीत हासिल करेगी। जुब्बल-कोटखाई में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।
सिद्धू और कन्हैया पर भी बोले मानकोटिया
सिद्धू और कन्हैया कुमार को स्टार प्रचारक बनाने पर मानकोटिया ने ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि नवजोत के पाक कनेक्शन है, तो वहीं कन्हैया कुमार टुकड़े टुकड़े नारा लगाने वालों में शामिल हैं। वहीं, उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर कांग्रेस पार्टी में गेस्ट आर्टिस्ट हैं। किसी भी समय कांग्रेस अध्यक्ष को बदला जा सकता है।
उन्होंने अपने पर लगने वाले दलबदलु आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मैं दलबदलु नहीं हूं। नेहरू, गांधी और पटेल की विचारधारा से काफी समय से जुड़ा हूं। मैं कभी भी विचारधारा से समझौता नहीं कर सकता हूं। कांग्रेस में विचारधारा का दिवालिया निकल चुका है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page