-
Advertisement
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को AIIMS व मुलायम सिंह को Medanta में कराया गया भर्ती
Last Updated on May 11, 2020 by saroj patrwal
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच देश के दो बड़े नेताओं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ( Former PM Manmohan Singh) व सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को को अस्वस्थता के चलते अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के चलते एम्स( AIIMS ) में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उधर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव( Mulayam Singh Yadav) को भी पेट दर्द की शिकायत के चलते मेदांता लाया गया है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिंपल उनके साथ है।
एम्स की ओर से हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पूर्व पीएम को बेचैनी की शिकायत के बाद रविवार रात को एम्स लाया गया था। उनको बुखार है और बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए उनकी जांच की जा रही है। वह स्थिर हैं। जाहिर है एम्स में मनमोहन सिंह को कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में रखा गया है। डॉक्टर उनकी हालत पर निगरानी रखे हुए हैं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की खबर के बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने उनके स्वस्थ होने की कामना की है।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 10, 2020