-
Advertisement
AIIMS से डिस्चार्ज हुए पूर्व PM मनमोहन सिंह; सीने में दर्द की वजह से हुए थे भर्ती
Last Updated on May 12, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से छुट्टी मिल गई है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। मनमोहन सिंह के कार्यालय की तरफ से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य है। मनमोहन सिंह रविवार (10 मई) रात करीब 8:45 बजे एम्स लाए गए थे।
यह भी पढ़ें: भारत-चीन Border पर बेहद नीचे उड़ान भरता देखा गया चीनी चॉपर; India ने उतारे लड़ाकू विमान
मनमोहन सिंह का 24 घंटे से अधिक समय तक दिल्ली एम्स में इलाज हुआ
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई दवा लेने के बाद फैब्राइल रिक्शन होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, ताकि वह चिकित्सकों की निगरानी में रह सकें। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 24 घंटे से अधिक समय तक दिल्ली एम्स में इलाज हुआ। इसके बाद उनकी मेडिकल जांच की गई, जिसमें वह स्वस्थ पाए गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पूर्व पीएम के अस्पताल में एडमिट होने पर कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके स्वस्थ होने की कामना की थी। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के एम्स में भर्ती होने से परेशान हूं। मेरी कामना है कि वो शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।
यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नियम में किया बदलाव, जानने के लिए पढ़ें
2009 में AIIMS में ही पूर्व पीएम सिंह की हुई थी 14 घंटे लंबी बाइपास सर्जरी हुई थी
गौरतलब है कि मनमोहन सिंह साल 2004 से 20014 तक देश के पीएम रहे हैं। वहीं साल 2009 में AIIMS में ही पूर्व पीएम सिंह की बाइपास सर्जरी हुई थी। यह सर्जरी में करीब 14 घंटे लगे थे। वहीं रविवार को सिंह को सीने में दर्द और सांस फूलने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। उन्हें रविवार रात 8 बजकर 45 मिनट पर एम्स के कार्डियो-थोरैसिक (हृदय और सीने से संबंधित) वार्ड में निगरानी में रखा गया था। उनका कोरोना वायरस टेस्ट भी किया गया था। हालत में सुधार के बाद उन्हें आईसीयू से एक निजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था।