- Advertisement -
मुकेरियां/कांगड़ा। पंजाब से कांग्रेस विधायक रजनीश बब्बी का आज पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) में निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उनका उपचार पीजीआई में ही चल रहा था। उन्होंने मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। रजनीश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्व. केवल कृष्ण के पुत्र थे।
केवल कृष्ण पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) रहने के साथ-साथ विधानसभा के स्पीकर भी रहे थे। ओबीसी समुदाय (OBC Community) से ताल्लुक रखने के कारण उनका हिमाचल से भी गहरा नाता था। वह ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और समय-समय पर यहां आते रहते थे। क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा की हिमाचल इकई ने रजनीश के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
- Advertisement -