- Advertisement -
नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस (Congress press conference) पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी (AK Antony) ने कहा कि कांग्रेस की चिंता करने की जरूरत नहीं है, पार्टी फिर से पुनर्जीवित हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी। आर्थिक मोर्चे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए एंटनी ने कहा कि हमारा देश एक गहरे आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लगभग सभी वर्गों को प्रभावित करता है। सरकार की नीति गलत है।
बता दें कि दोनों ही राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। हरियाणा में जहां उसे 31 सीटें मिली तो वहीं महाराष्ट्र में 44 सीटें आईं। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 31 सीटों पर जीत दर्ज की। पिछले विधानसभा चुनावों में उसे 15 सीटें मिली थीं। हरियाणा में 40 सीटें जीतकर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के लिए उसे अभी भी छह सीटों की जरूरत है। बीजेपी को जहां 36.49 प्रतिशत वोट मिला, वहीं कांग्रेस को 28.08 वोट मिले। दूसरी तरफ महाराष्ट्र मे कांग्रेस और राकांपा गठबंधन ने 98 सीटों पर जीत दर्ज की। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 42 और राकांपा ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
- Advertisement -