-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंग: Kangra में मां, बेटी और बेटे सहित पैरामिलिट्री फोर्स का जवान पॉजिटिव
Last Updated on July 18, 2020 by
धर्मशाला। कांगड़ा (Kangra) जिला में कोरोना (Corona) मामलों के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें 28 साल की युवती और उसका 24 वर्षीय भाई पॉजिटिव आया है। यह 9 जुलाई को चंडीगढ़ से लौटे हैं। वहीं, इनकी 52 वर्षीय मां भी संक्रमित निकली है। महिला घर पर ही थी। यह सभी नौन थुरल के निवासी हैं। इसमें दोनों भाई-बहन को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, 52 वर्षीय महिला को धर्मशाला शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, हरोट तहसील जयसिंहपुर का 52 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव निकला है। यह पैरामिलिट्री फोर्स (Paramilitary Force) में कार्यरत है। 13 जुलाई को छतीसगढ़ से लौटा है। व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल का Nahan शहर मंगलवार सुबह तक रहेगा सील,नहीं होगी कोई एक्टिविटी
कांगड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक भी हुआ है। फरसेटगंज धर्मशाला (Dharamshala) का 68 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुआ है। यह व्यक्ति धर्मशाला में दाखिल था। इसे घर भेजा रहा है। घर पर 7 दिन होम आइसोलेशन में रहेगा। चार नए मामले आने और एक के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। इन चार मामलों के साथ कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 327 पहुंच गया है। अभी 38 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 285 ठीक हो चुके हैं। कांगड़ा में दो की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आंकड़ा 1425 हो गया है। अभी 384 एक्टिव केस हैं। अब तक 1019 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं।