राजधानी दिल्ली में एक घर से मिली चार लाशें, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

पति-पत्नी समेत दो बच्चों की मौत

राजधानी दिल्ली में एक घर से मिली चार लाशें, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

- Advertisement -

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के एक घर से चार शव बरामद हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना नॉर्थ जिले के सिरसपुर गांव की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शव पति-पत्नी और 2 बच्चों की बताई जा रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया में इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बताया जाता है कि स्थानीय लोगों को मामले की भनक लगी। जिसके बाद उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा की 35 साल का अमित फंखे से लटका हुआ था, जबकि 27 साल की उसकी पत्नी नीति, 6 साल की बेटी वंशिका और 2 साल का बेटा कार्तिक का शव बेड पर पड़ा था। किसी के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है।

यह भी पढ़ें: कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना को मिली जान से मारने की धमकी, बोलीं- मैं गीदड़ भभकी से नहीं डरती

पुलिस मौका-ए-वारदात से तमाम सबूत जुटा रही है। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर है. पड़ोसियों के मुताबिक ये परिवार पिछले काफी वक्त से आउटर नॉर्थ जिले के सिरसपुर गांव में किराए के मकान में रहता था। पति अमित छोटा-मोटा काम करके परिवार का पेट पालता था. पिछले कुछ दिनों से पति और पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े भी होते थे। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी कह रहे हैं कि इस मामले में जांच जारी है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि पत्नी और दोनों बच्चों की मौत कैसे हुई है? क्या तीनों को जहर देकर अमित ने आत्महत्या की? पुलिस के आला अफसर मौके पर हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | सिरासपुर | पति-पत्नी | husband wife | दो बच्चे | Siraspur | मृत शरीर | Outer North District | two child | Delhi | death bodies | बाहरी उत्तर जिला | दिल्ली
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है