-
Advertisement
Big Breaking: होली की सुबह Himachal में बड़ा हादसा, महिला सहित 5 की गई जान
Last Updated on March 10, 2020 by Deepak
चंबा। होली की सुबह हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)में एक बडा हादसा सामने आया है। पठानकोट-चंबा हाई-वे ( Pathankot- Chamba NH) पर कांदू के निकट एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई और 35 लोग घायल हुए हैं। देहरादून -चम्बा रुट पर चलने वाली इस बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। शवों को भी चंबा अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने अनुसार प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया कि दुर्घटना चालक की लापरवाही तथा तेज रफ़्तारी के कारण हुई है। जिस पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।डीसी चंबा विवेक भाटिया ने हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।सीएम जयराम ने भी बस हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की है।
चंबा-पठानकोट हाईवे पर कान्दू के समीप हुई बस दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु तथा 30 से अधिक घायल होने का समाचार पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व शोकग्रस्त परिवारों को इस असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें
घायलों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो,ऐसी कामना करता हूं।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) March 10, 2020
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह देहरादून-चंबा वाया पठानकोट रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस( HP 73-4621) पठानकोट- चंबा हाई-वे पर कांदू के निकट खाई में गिर गई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई जिनमें एक महिला व 4 पुरुष है। मृतकों में योगेश कुमार( 47) पुत्र कैलाश चंद निवासी बनगोटू , चम्बा , पूजा कुमारी( 28) पत्नी स्व० करण निवासी पकाटाला , राजीव कुमार( 37) पुत्र खंखो राम निवासी सलेड़ी नाली डाकघर रठियार, मनी राम( 33) उर्फ नीलम पुत्र सुखदेव निवासी बकल डाकघर राड़ी व दावत अली( 30) पुत्र शेर मोहमद निवासी दड़वा डाकघर डियूर तहसील सलूणी शामिल है।
यह भी पढ़ें: खाई में गिरा टिप्पर, 108 Ambulance की मदद से अस्पताल पहुंचाए दो घायल युवक
हादसे के घायल
– विपन कुमार( (26 ) पुत्र परस राम गॉव मिल्हा डाकघर डाकघर सिंगी
-सिया( 7) पुत्री सुखा सिंह निवासी पकाटाला
– तमना( (13) पुत्री संजीव कुमार निवासी मियाडी गला
– बबलू( 27) पुत्र सेठ राम निवासी राठी
-सुनील (31)पुत्र प्रकाश चंद निवासी खडोट डाकघर गंगथ(कांगड़ा)
-पंकज( 24) पुत्र जोधा राम निवासी प्रोमटा (मंगला)
-सुखपाल( 27) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी धुलड़ा(अमृतसर)
– फारूक ( 32) पुत्र जमला निवासी सतोली (डियूर)
– देशो(61) पुत्र सखरा गॉव चाकलो डाकघर लुड्डू
– भगत राम( 30) पुत्र बलदेव राम निवासी साहो डाकघर आयल (चुराह )
– ब्रज मोहन सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी धार (दूदरोट)(J&K)
– शुभम कुमार(27) पुत्र कमल कुमार निवासी नगोड़ी (साच)
– डोलमा देवी( 35) पत्नी चंदू राम निवासी मंगली (चुराह)
– कमलेश कुमार( 38) पुत्र पूर्ण चंद निवासी मसरुण्ड
-ललिता पुत्री(22) राजकुमार निवासी सरोल
-लोकिन्द्र(25) पुत्र सुंदर सिंह निवासी बडोना (रजेरा)
– सरन सिंह(45) पुत्र ज्ञानू राम निवासी ब्रेही
-रुशाली मल्होत्रा ( 21) पुत्री पवन मल्होत्रा निवासी हरदपुरा)
– तनु ( 25) पत्नी विपिन सिंह निवासी चुकरा (रजेरा)
-कर्म चंद पत्नी दीवाना निवासी भडाठा (रुनुकोठी)
– हितेश डोगरा (22)पुत्र सुभाष चंद निवासी कंधवाला (सलूणी)
– मंजीत पुत्र हंस राज निवासी सेरी (मसरुण्ड)।
– बिटू(25) पुत्र महाजन निवासी रोड़ी खुन्देल (भरमौर)
– विपन कुमार(30) पुत्र कर्म सिंह निवासी रजेरा
-कुणाल(20) पुत्र सुनील कुमार निवासी ओबड़ी
– अशोक कुमार(43) पुत्र देसो निवासी चकला (लुड्डू)
– चंदू राम(35) पुत्र बाजीरु राम निवासी मंगली (तीसा)
– दीपिका पुत्री चंदू राम निवासी मंगली (तीसा)।
-लांबो देवी(60) पत्नी देश राज निवासी चकला लुड्डू
-अशोक कुमार(21) पुत्र सुखदेव सिंह स्पेचा (भरमौर)
-हर्शिता कालिया(21) पुत्री चंदशेखर कालिया मोहल्ला कश्मीरी
– बन्नू ठाकुर(18) पुत्री जैसी राम निवासी धरवाला
-योगिता पुत्री(21) पूर्ण सिंह निवासी हाउस नंबर 69 सूरज पुर (कालका)
बताया जा रहा है कि देर तक एम्बुलेंस के न पहुंचने के कारण शव मौके पर ही पड़े थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर की टीम घटनास्थल को रवाना हो गई है। हादसे के घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। शवों को भी चंबा अस्पताल पहुंचाया गया है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…