-
Advertisement
बीजेपी टिकट के लिए तलबगार कहां-कितने, कब शुरू होगी प्रक्रिया-सब जाने एक क्लिक पर
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए समय घटता जा रहा है। अधिसूचना जारी होनी बाकी है, उससे पहले गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। कांग्रेस स्क्रीनिंग से लेकर सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक का पहला चरण भी पूरा हो चुका है। हालांकि, कांग्रेस भी अभी प्रत्याशी तय नहीं कर पाई हैं, दूसरी तरफ बीजेपी में अभी ये बात भी स्पष्ट नहीं है कि पार्टी टिकट चाहने (Ticket Seekers)वालों से आवेदन भी लेने है या नहीं। ये अलग बात है कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी (BJP in Himachal Pradesh)के भीतर हर विधानसभा क्षेत्र से कम से कम चार-पांच नेता टिकट के तलबगार हैं।
यह भी पढ़ें- मंडी में सीएम जयराम के सामने अनिल शर्मा से भिड़ गया बीजेपी कार्यकर्ता, लगाए ये आरोप
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)के पांच अक्टूबर को प्रस्तावित बिलासपुर और कुल्लू के दौरे के बाद ही बीजेपी टिकट तय करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। कहा जा रहा है कि इसके लिए निजी सर्वे और पार्टी के अपने स्तर के कई चरणों के सर्वेक्षणों को आधार बनाया जा रहा है। मोदी के दौरे के बाद बीजेपी कोर कमेटी (BJP Core Committee) की बैठक होगी, उसमें यह तय होगा कि टिकटों के लिए आवेदन लेने है या नहीं। जानकारी के अनुसार बीजेपी केंद्र और राज्य की एजेंसियों से चार सर्वेक्षण करवा चुकी है। इसमें निजी एजेंसियों से भी सर्वेक्षण करवाए जा रहे हैं। इस बीच कई नेता अपने.अपने आकाओं के पास लॉबिंग भी कर रहे हैं और दिल्ली तक दौड़ लगाए हैं। बीजेपी संसदीय बोर्ड (BJP Parliamentary Board)ही टिकटों पर अंतिम फैसला करता है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने करीब 35 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। ये अलग बात है कि अभी घोषणा होनी बाकी है। कांग्रेस की टिकटों का अंतिम फैसला सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (Central Election Committee) करती है।

