-
Advertisement
Holi की तैयारी में जुटा था परिवार, आगजनी ने छीन लिया 16 लोगों का आशियाना
Last Updated on March 10, 2020 by
बरोट। कांगड़ा और मंडी जिला की सीमा पर बसे रुलंग गांव में होली के दिन चार परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। यहां चार मकानों में आग (Fire) लगने से चार परिवारों के करीब 16 सदस्य बेघर हो गए हैं। आज सुबह परिवार होली का त्योहार (Holi festival) मनाने की तैयारी में था, लेकिन इस हादसे ने उनकी सारी खुशियों को भी राख कर दिया।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: होली की सुबह Himachal में बड़ा हादसा, महिला सहित 5 की गई जान
इस आगजनी में स्वरू पुत्र भरेपतु, राम लाल, नेक राम, चेत राम के मकान जल गए हैं व प्रेम सिंह का मकान क्षतिग्रस्त है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट (Short circuit) बताया जा रहा है। पंचायत प्रधान शांता देवी ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत भी प्रदान की गई है, लेकिन इतने से पैसों में उनका आशियाना तो नहीं बन पाएगा।