-
Advertisement
Breaking: चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; पति-पत्नी और दोनों बच्चों की मौत
Last Updated on August 22, 2022 by saroj patrwal
चंबा। हिमाचल के चंबा (Chamba) जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। चंबा के कैंथली-डूघली मार्ग पर एक सड़क हादसे (Road Accident) में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। यह हादसा कैसे हुआ इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। हादसा रविवार शाम 8 बजे के आसपास हुआ बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एक कार कैंथली-डूघली मार्ग पर डांड के पास सड़क से लुढ़क कर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: चलती गाड़ी पर गिरे पत्थर, खाई में गिरी गाड़ी टुकड़ों में बदली; एक की मौत
कार में पति-पत्नी के अलावा उनके दो बच्चे सवार थे। इस हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय तिलक राज पुत्र लोछु राम गांव मडोटी डाकघर डुगली, 42 वर्षीय अंबिका पत्नी तिलक राज, 18 वर्षीय अतुल पुत्र तिलक राज व 16 वर्षीय समीक्षा पुत्री तिलक राज की मौके पर ही मौत हो गई है। तिलक राज हेड पोस्ट आफिस चंबा में बतौर सुपरिंटेंडेंट कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। हादसा इतना खतरनाक था कि परिवार के सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की पुष्ठि पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group