-
Advertisement
#Birdflu : पौंग झील में अब क्या हैं हालात, कितने प्रवासी पक्षी मिले मृत- जानिए
Last Updated on January 22, 2021 by Sintu Kumar
धर्मशाला। पौंग झील (Pong Lake) में बर्ड फ्लू (#Birdflu) को लेकर स्थिति में सुधार हो रहा है। अब कम पक्षी ही मृत मिल रहे हैं। पौंग डैम वाइल्डलाइफ सेच्यूरी की 9 बीट में से आज एक ही बीट में चार प्रवासी मृत मिले हैं। इनमें तीन बार हेडिड गीज और एक रिवर टर्न प्रजाति से संबंधित है। यह पक्षी वाइल्डलाइफ (Wildlife) रेंज नगरोटा सूरियां के तहत जवाली बीट में मिले हैं। अब तक अब तक पौंग डैम में 4964 प्रवासी पक्षी मृत मिले चुके हैं।
यह भी पढ़ें: #Birdflu: पौंग में मृत मिले 7 प्रवासी पक्षी, कुल्लू में 6 पक्षियों के सैंपल जांच को भेजे
बता दें कि 26 दिन पहले पौंग झील में प्रवासी पक्षी (Migratory Bird) मृत मिले थे। काफी संख्या में पक्षियों की मृत्यु के बाद वाइल्डलाइफ विभाग सचेत हो गया था। मृत पक्षियों के सैंपल जांच को जालंधर भेजे गए थे। जालंधर से पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। अंतिम पुष्टि के लिए सैंपल भोपाल स्थित लैब भेजे थे। वहां से भी पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद डीसी कांगड़ा ने पौंग झील के एक किलोमीटर एरिया को अलर्ट जोन घोषित कर दिया था। यहां पर किसी भी प्रकार की मूवमेंट की सख्त मनाही है। इसके अलावा नौ किलोमीटर का एरिया निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। इस वक्त पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) व वाइल्ड लाइफ विभाग की करीब 65 टीमें पौंग एरिया में निगरानी कर रही हैं। यही नहीं प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद देहरा (Dehra), जवाली, फतेहपुर व इंदौरा उपमंडलों में चिकन, मछली और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई हुई है। यहां तक की पौंग झील में मछुआरों को भी अभी मछली पकड़ने की इजाजत नहीं है।