-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/06/corona-2-1.jpg)
कांगड़ा जिला में Corona पॉजिटिव के चार नए मामले, USA से लौटा युवक भी निकला संक्रमित
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें अपने वाहन में 28 मई को दिल्ली से लौटा तलसूह बैजनाथ क्षेत्र का 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक बैजनाथ में संस्थागत क्वारंटाइन में था। दिल्ली से टैक्सी में 28 मई को लौटा सगूर बैजनाथ का 17 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। युवक होम क्वारंटाइन में था। यूएसए से धर्मशाला फ्लाइट में पहुंचा बैजनाथ का 35 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह 29 मई को स्पाइस जेट की फ्लाइट में पहुंचा था और परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में था।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: कांगड़ा में 6 और जीते जंग, अब तक ठीक होने वालों का आंकड़ा 156 पहुंचा
साथ ही मंधोल बैजनाथ की 46 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह 28 मई को टैक्सी में दिल्ली से लौटी थी। महिला होम क्वारंटाइन में थी। चार मामले आने की पुष्टि करते हुए डीसी राकेश प्रजापति ने कहा कि इन सभी को कोविड केयर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। इन चार मामलों के साथ कांगड़ा (Kangra) जिला में कुल आंकड़ा सौ के करीब पहुंच गया है। अब तक 98 केस सामने आ चुके हैं। एक्टिव केस (Active Case) 52 हो गए हैं। अब तक 45 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला के 6 कोरोना मरीज आज ठीक भी हुए हैं। यह सभी कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती थे। इनमें लंबागांव क्षेत्र की मां और बेटी भी शामिल हैं जो अन्य दो परिवार के सदस्यों के साथ मुंबई से लौटी थी। अन्य दो सदस्य भी कल ठीक हो चुके हैं। अब यह भी ठीक हो गई हैं। इन्हें अब घर पर सात दिन के लिए होम आइसोलेशन (Home Isolation) में भेजा जाएगा।