- Advertisement -
ऊना। पुलिस चौकी दौलतपुर चौक (Daulatpur Chowk) के तहत स्थानीय बाजार में चार राजस्थानी महिलाओं ने ज्वेलरी की दुकान (Jewelry Shop) से कोका बदलकर भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर जब दुकानदार (Shopkeeper) ने कोके को चैक किया तो कोका नकली निकला। जिस पर स्वर्णकार महिलाओं के पीछे गया और थोड़ी दूर ही उन्हें पकड़ लिया। वहीं पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार (Arrest) कर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चार राजस्थानी महिलाएं (Rajasthani Women) दौलतपुर स्थित ज्वेलरी की दुकान पर गहने खरीदने आईं और कोका दिखाने की बात कहने लगी। बड़ी चतुराई से महिलाओं ने नकली सोने को असली से तबदील कर लिया।
जब दुकानदार ने बिल बनाने की बात कही, तो महिलाओं ने मना करते हुए दुकान से निकल गईं। शक होने पर दुकानदार ने सभी कोके चैक किए तो एक कोका नकली निकला। दुकानदार से पुलिस को सूचित किया और थोड़ी ही दूर महिलाओं को पकड़ लिया।
पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकानदार तिलकराज के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
- Advertisement -