-
Advertisement
कार हादसे में गई एक ही परिवार की चार महिलाओं की जान, दो घायल
Last Updated on March 7, 2020 by Deepak
कुरुक्षेत्र। हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र (kurukshetra) में हुए एक दर्दनाक कार हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची और उसका पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें ईलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। हादसा कुरुक्षेत्र-ढांड मार्ग पर टेरी संस्थान के निकट पिकअप और क्विड कार की भिड़ंत से पेश आया।
यह भी पढ़ें:Punjab : दो लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, भारत में कुल 33 मरीज पॉजिटिव
मृतकों में कैथल पटेल नगर निवासी 62 वर्षीय सरोज बाला पत्नी हुकमचंद (सास), 23 वर्षीय ज्योति (देवरानी) पत्नी अरुण, 28 वर्षीय सुमन (जेठानी) पत्नी सचिन और 27 वर्षीय सोनिया (ननद) पुत्री हुकमचंद के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतका सरोज बाला का कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में शुगर का इलाज चल रहा था। इसी कारण सभी लोग जांच के लिए कैथल जाकर अपने घर कुरुक्षेत्र के लिए आ रहे थे। सुबह करीब नौ बजे उसकी कार की ढांड रोड स्थित टेरी संस्थान के नजदीक सामने आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।