-
Advertisement
फोरलेन की नालियां बंद, बारिश के पानी से घुटने लगा बल्हघाटी का दम
मंडी। बरसात की पहली ही बारिश में बल्हघाटी ( Balh Ghati) का दम घुटने लग गया है। कारण, यहां पर होने वाला जलभराव। यहां चल रहे फोरलेन निर्माण ( fourlane construction)के दौरान सड़क किनारे बनी नालियों की समय पर मुरम्मत और देखरेख न होने के कारण बारिश का सारा पानी अब लोगों के खेतों और घरों में घुसने लग गया है। बल्हघाटी के डडौर और इसके आसपास के इलाकों में अधिक जलभराव देखने को मिल रहा है।

बता दें कि नौलखा से लेकर डडौर तक फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है लेकिन सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नालियों की उचित व्यवस्था नहीं है। आसपास के क्षेत्रों से बारिश का पानी बहकर यहीं पहुंच रहा और लोगों के खेतों व घरों में जा रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में पानी जाने से फसलें तबाह हो रही हैं और घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ेः कांगड़ा में फिर हुई श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, एक गंभीर टांडा में भर्ती
वहीं बिजली के जो ट्रांस्फार्मर लगाए गए हैं वहां तक भी पानी पहुंचने लग गया है। इससे खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन, एनएचएआई और फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी से नालियों की उचित व्यवस्था करने की गुहार लगाई है और यह चेतावनी दी है कि अगर समय रहते कोई कदम नहीं उठाए गए तो फिर सड़कों पर उतरकर चक्का जाम किया जाएगा। चंडीगढ़- मनाली नेशनल हाई वे 21 पर सुंदरनगर के नरेशचौक के समीप सड़क पर पानी ही पानी इकट्ठा हो गया। जिस कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क किनारे नालियां बंद होने के कारण पहली ही बारिश ने लोक निर्माण विभाग की पोल खोल दी है। वही वाहन चालकों सही स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली ही बारिश के कारण सड़क पर पानी ही पानी इकठ्ठा हो गया है. उन्होंने लोक निर्माण विभाग व स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि वह तुरंत इन नालियों को दुरुस्त करें ताकि वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। वहीं जब इस बारे में डीसी मंडी अरिंदम चौधरी यूक्रेन में फंसे मंडी और नालागढ़ के 33 बच्चे, सीएम जयराम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबरसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि एनएचएआई को बरसात से पहले नालियों की उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दे दिए गए थे, यदि कहीं पर कोई कोताही बरती जा रही है तो फिर इस कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

