- Advertisement -
नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके ठंड की चपेट में है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आज 3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा भी खराब की श्रेणी में जा पहुंची है।मौसम विभाग ने आज दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां पर आज भी तापमान और गिर सकता है। दिनभर जबरदस्त ठंड रहेगी और शीतलहर भी चलने का अनुमान है।
बीते कुछ दिनों से ठंड से लोग बेहाल हैं और फिलहाल अगले कुछ दिनों तक कंपकंपाती ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत में लगातार तापमान गिर रहा है। गिरते तापमान से पूरे कश्मीर में जहां तापमान शून्य से नीचे चला गया है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में भी झील, झरने और तालाब जमने जैसी स्थिति में आ गए हैं ऐसे में लोगों को की परेशानी बढ़ रही है।
Welcome Back!#Delhi colder than #Shimla…#Delhiites can you feel the chill?
Dilli ki sardi iss baar,
rahegii sabse Shaandaar#Cold #DelhiWinters #WinterSpecial #India #Wintercomes pic.twitter.com/SWR6Bgi7uA— Delhi Meri Jaan (@DelhiNcr011) December 17, 2020
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अभी लोगों को शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ और राजस्थान में कोहरे के साथ ही शीतलहर की जारी रहने की आशंका जताई गई है।वहीं पूर्वोतर में स्थित मेघालय, नागलैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में घने कोहरे की आशंका है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश सकती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी ठंड को लेकर चर्चा हो रही है और कई मेम्स वायरल हो रहे हैं जिन्हें पढ़कर आप भी मुस्कराएंगे।
Oh bhai itni thand hai ,type karna itna mushkil ho raha hai !
Feels like the thumb is tied with a 2 kg weight 😭Tum sab ke shehron mein kya haal hai?! #Delhi #Delhiwinters pic.twitter.com/KIvxomTQ8e
— G.▪︎#ShonaShona 💛 (@gauri_budhiraja) December 16, 2020
- Advertisement -