- Advertisement -
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रे सहित पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को हुए ताजा बर्फबारी से लाहुल घाटी का कुल्लू-मनाली से सम्पर्क कट गया। उधर, रोहतांग दर्रा फिर बंद हो गया है। रोहतांग दर्रा बंद होने से दर्जनों वाहन लाहुल में फंस गए हैं।रोहतांग दर्रे में आधा फीट बर्फबारी हुई। इसके अलावा राज्य में ब्यासनाला, मढ़ी, राहलाफाल, अंजनी महादेव, फातरू, धुंधी और गुलाबा में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी से मनाली में सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। केलांग के एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद ही पैदल राहगीरों को ही रोहतांग से होकर जाने की अनुमति दी जाएगी। अगर बर्फबारी ज्यादा हुई तो रोहतांग दर्रे को सर्दियों के पूरे सीजन के लिए बंद कर दिया जाएगा।
- Advertisement -