-
Advertisement
Modi cabinet: किसानों से लेकर उद्योग जगत तक, आज लिए गए ये 6 अहम् फैसले
Last Updated on June 3, 2020 by
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट (Corona Crisis) के बीच पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने केंद्रीय कैबिनेट बैठक की बुधवार को अध्यक्षता की। कैबिनेट की यह बैठक (Cabinet Meeting) एक सप्ताह में दूसरी बार हुई। इससे पहले सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई थी। इस बैठक में किसान और देश में निवेश को लेकर अहम फैसले लिए गए। सरकार ने कुल 6 फैसले लिए, जिसमें से तीन किसानों के लिए हैं। केंद्रीय कैबिनेट ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत खेती-किसानी के लिए हुई घोषणाओं पर आज मुहर लगा दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि कृषि को लेकर ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।
कैबिनेट द्वारा लिए गए 6 अहम् फैसले
- किसान अपने उत्पाद कहीं भी बेच सकेगा और उसे ज्यादा दाम देने वालों को उत्पाद बेचने की आजादी मिली है।
- वन नेशन, वन मार्केट की दिशा में भारत आगे बढ़ेगा। इसके लिए कानून बनेगा।
- ज्यादा कीमतों की गारंटी पर एक निर्णय हुआ। अगर कोई निर्यातक है, कोई प्रोसेसर है, कोई दूसरे पदार्थों का उत्पादक है तो उसको कृषि उपज आपसी समझौते के तहत बेचने की सुविधा दी गई है। इससे सप्लाइ चेन खड़ी होगी। भारत में पहली बार ऐसा कदम उठाया गया है।
- निर्णय हुआ है वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए। हर मंत्रालय में प्रॉजेक्ट डिवेलपमेंट सेल बनेगी। इससे भारत निवेशकों के लिए ज्यादा आकर्षक और अनुकूल देश बनेगा।
- कोलकाता पोर्ट को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम दिया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 जनवरी को इसकी घोषणा की थी।
- फार्मोकोपिया कमिशन की स्थापना का निर्णय हुआ है। फार्मोकोपिया कमिशन होम्योपैथी ऐंड इंडियन मेडिसिन होगी। गाजियाबाद में आयुष मंत्रालय के दो लैब्स हैं। इन दोनों लैब्स का भी इसके साथ मर्जर हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में आज आठ लोगों ने जीती कोरोना से जंग
जावड़ेकर ने बताया कि सरकार ने सभी मंत्रालय और विभागों में एंपावर्ड ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज और प्रॉजेक्ट डिवेलपमेंट सेल बनाने का फैसला लिया है। इससे देश में निवेश बढ़ेगा। इससे पहले सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। पीएम ने कहा था कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा किए गए फैसले अन्नदाताओं, मजदूरों और श्रमिकों के जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव लाएंगे और रोजगार के अवसर सृजित करेंगे। मोदी ने कहा कि सरकार के इन फैसलों से किसानों, रेहड़ी-पटरी वालों और एमएसएमई को जबरदस्त लाभ पहुंचने वाला है।