- Advertisement -
चंडीगढ़। शहर में कोचिंग क्लास से लौट रही 22 साल की युवती के साथ चलते ऑटो में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम लड़की चंडीगढ़ सेक्टर-37 से मोहाली जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। इसमें ऑटो ड्राइवर के अलावा दो लोग पहले से बैठे हुए थे। आरोप है कि पेट्रोल भरवाने के लिए ड्राइवर ने रास्ता बदल लिया। तीनों ने सूनसान इलाके में उसे चाकू की नोक पर लेकर चलते ऑटो में छेड़खानी की। इसके बाद गैंगरेप कर सेक्टर-53 इलाके में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है।
बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी 31 अक्टूबर की देर शाम कोचिंग से लौट रही लड़की से 4 आरोपियों ने गैंगरेप किया था। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 10 बजे कुछ राहगीरों ने लड़की को बेसुध हालत में पड़ा देखकर कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसे सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की मूलरूप से देहरादून की रहने वाली है। फिलहाल, वह चंडीगढ़ के पास मोहाली के एक पीजी में रहती है। यहां स्टेनोग्राफी के कोर्स के साथ एक ऑफिस में पार्ट टाइम जॉब भी करती है।
- Advertisement -