- Advertisement -
Gang Rape : ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने पहले कार सवार परिवार को बंधक बनाया और फिर उनके साथ लूटपाट की। विरोध करने पर उन्होंने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने कार में सवार महिलाओं के साथ हथियारों के बल पर गैंगरेप किया।
पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर एक परिवार कार से एक रिश्तेदार को देखने के लिए बुलंदशहर जा रहा था। कार में 4 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे सवार थे। रास्ते में कुछ बदमाशों ने उनका पीछा किया और कार के टायर में गोली मारकर उन्हे रोक दिया। इसके बाद उन्होंने सभी लोगों को बाहर निकालकर लूटपाट शुरू कर दी और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और गैंगरेप किया।
वारदात के दौरान एक शख्स ने मौका पाकर पुलिस को 100 नंबर और घर पर कॉल कर दिया। इस बात से गुस्साए बदमाशों ने परिवार के मुखिया को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार हो गए। बदमाशों ने 44 हजार रुपए नकद और महिलाओं के जेवरात लूट लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।
- Advertisement -