- Advertisement -
दिल्ली। राजधानी में एक बार फिर से शर्मसार करने वाली घटना में एक महिला से पांच दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप किया है। महिला ने बाद में किसी तरह पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का पता चलने पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना दिल्ली के पांडवनगर की है।
पीड़ित महिला नेपाली मूल की है। गैंगरेप के बाद उसे आरोपियों ने नग्न अवस्था में बाथरूम में बंद कर दिया था,वहीं से जान बचाने के लिए वह नीचे कूद गई। वहीं से पुलिस ने घायल महिला को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक इंजीनियर है, जबकि चार नोएडा में एक नामी कॉल सेंटर में नौकरी करते हैं। पीड़ित महिला सपरिवार मुनिरका इलाके में रहती है, इसके दो बच्चे भी हैं।
नवीन देशमुख नामक युवक की शालू से पहचान थी। नवीन धोखे से शालू को पांडव नगर स्थित अपने फ्लैट पर ले आया। यहां उसके चार दोस्त प्रतीक कुमार, विकास मेहरा, सर्वजीत और लक्ष्य पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने शालू को फ्लैट में बंधक बना लिया, पांचों युवकों ने फ्लैट में शराब पी।
इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से सभी ने शालू के साथ दुष्कर्म किया। तड़के एक आरोपी ने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। इसके बाद उसे बाथरूम में बंद कर दिया गया। सुबह करीब 5.30 बजे वह नग्न अवस्था में पहली मंजिल स्थित फ्लैट के बाथरूम से नीचे कूद गई। लोगों ने जब उसके चिल्लाने की आवाज सुनी, तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता के कूदने की घटना फ्लैट के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गयाए जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
- Advertisement -