-
Advertisement
पंडित बाल कृष्ण शर्मा निकासी द्वार
Last Updated on December 1, 2020 by Sintu Kumar
कांगड़ा। बज्रेश्वरी देवी के चरणों में वास करती कांगड़ा नगरी के कॉलेज रोड पर नगर परिषद के वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व पंडित बाल कृष्ण शर्मा के नाम पर निकासी द्वार का निर्माण होगा। ये निकासी द्वार प्रदेश की संस्कृति की छाप छोड़ेगा। तहसील चौंक से कांगड़ा के अंदर आते हुए शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी के नाम से प्रवेश द्वार बनाया गया और उसी तर्ज पर निकासी द्वार बनेगा। नगर परिषद की छह जून की बैठक में सभी पार्षदों ने पंडित बाल कृष्ण ट्रस्ट के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए हामी भरी थी। उसी के अनुरूप 29 दिसंबर को भूमि पूजन के साथ ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निकासी द्वार पर खर्च होने वाली राशि पंडित बाल कृष्ण ट्रस्ट द्वारा खर्च की जाएगी।