- Advertisement -
नई दिल्ली। अब जनता को सीएनजी (CNG) लेना महंगा पहले से भी महंगा पड़ेगा। दरअसल राजधानी और उससे जुड़े आस पास के इलाकों में सीएनजी की कीमत (Price) में इजाफा हुआ है। बता दें की एनसीआर क्षेत्रों में सीएनजी की कीमतें 90 पैसे प्रति किग्रा की दर से बढ़ा दी गयी हैं। ऐसा गैस पाइपलाइन के ट्रांसमिशन शुल्क में आए बदलाव की वजह से हुआ है। गौरतलब है कि कीमत बढ़ने का ये सिलसिला लगभग 15 महीने से चल रहा है।
बुधवार को कीमत में आई उछाल के बाद यह लगातार 7वीं बार है कि सीएनजी के दाम बढे हैं। बता दें की 2018 के अप्रैल माह में दाम 1 किलो प्रति ग्राम की दर से बढे थे। तब से अब तक 6.89 प्रति किलो की दर से दाम बढ़ चुके हैं। जिसकी वजह से दिल्ली में सीएनजी की कीमत 90 पैसे बढ़कर 46.60 रूपए किलो ग्राम पहुंच गयी है। वहीं गाजियाबाद , नोएडा, ग्रेटर नोएडा में सीएनजी 1 रुपए बढ़कर 52. 95 रूपए प्रति किलो ग्राम की दर पर मिलेगी। वहीं हरियाणा के कुछ इलाके जैसे रेवाड़ी, गुरुग्राम,करनाल में सीएनजी की कीमतों में 95 प्रति लीटर की दर से वृद्धि हुई है। जिसके बाद से गुरुग्राम और रेवाड़ी में सीएनजी की नई कीमत अब 58.45 रुपए प्रति किग्रा होगी। वहीं करनाल में सीएनजी अब 55.45 रुपए प्रति किग्रा की दर पर मिलेगी।
- Advertisement -