-
Advertisement
Ghepang lake | Lahaul Spiti | Global warming
ग्लोबल वार्मिंग के चलते सैटेलाइट इमेजेज के आधार पर समुद्र तल से लगभग 4098 मीटर की ऊंचाई पर स्थित घेपांग घाट ग्लेशियर झील का दायरा बढ़ने का दावा किया गया है। जिस कारण इस झील के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से आपदा की स्थिति उत्पन्न होने की भी आशंका जाहिर की गई है। इसी के चलते आज लाहुल स्पीति के डीसी राहुल कुमार की अगुवाई में उच्च स्तरीय विशेषज्ञों की टीम ने घेपांग घाट गलेशियर झील का मुआयना किया। एक्सीपिडीशन के दौरान टीम ने घेपांग झील से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर स्टडी की गई। हिमालय की अन्य ग्लेशियर झीलों की तरह घेपांग घाट झील का भी क्षेत्रफल साल दर साल बढ़ता जा रहा है।
