-
Advertisement
#Missile की गति से धरती की तरफ बढ़ रहा विशालकाय उल्कापिंड, #Burj_Khalifa जितना बड़ा है आकार
Last Updated on November 29, 2020 by
कोरोना संकट के बीच आसमान से धरती की तरफ एक और मुसीबत बढ़ रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार एक विशालकाय उल्कापिंड धरती की तरफ बढ़ रहा है। इसका आकार दुनिया की सबसे ऊंची दुबई की मशहूर बिल्डिंग बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) जितना बड़ा है। यह उल्कापिंड मिसाइल (Missile) से कई गुना तेज गति से धरती की तरफ बढ़ रहा है। नासा के मुताबिक, रविवार की रात यानी आज यह उल्कापिंड धरती से कुछ हजार किमी दूर से गुजरेगा। वर्तमान में इसकी गति 90000 किमी प्रति घंटा है।
यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में ऐसे दिखता है उगता सूरज, NASA के Astronaut ने पोस्ट की शानदार तस्वीरें
इस उल्कापिंड को 153201 2000 WO107 नाम दिया गया है। इसकी ऊंचाई 820 मीटर है, जबकि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 829 मीटर है। मिसाइल की औसत गति 4000 किमी प्रति घंटा होती है, वहीं इस उल्कापिंड की गति इससे बहुत अधिक है। नासा ने इसे नियर अर्थ ऑब्जेक्ट की श्रेणी में रखा है यानी यह धरती के करीब से जरूर गुजरेगा।
हालांकि राहत की बात ये है कि यह धरती से नहीं टकराएगा। नासा के खगोलशास्त्रियों समेत दुनिया के सभी अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने एक बार फिर राहत की सांस ली है। बता दें कि नासा बहुत लंबे समय से इस उल्कापिंड (Meteorite) पर नजर रखे हुए हैं। गौर हो कि इस साल कई खतरनाक धुमकेतू धरती के करीब से गुजर चुके हैं। गनीमत यह रही कि कोई धरती से नहीं टकराया वरना भयंकर तबाही मचा सकते थे।