-
Advertisement
टूटी कंडी बालिका आश्रम से भागी लड़की, सोलन में चाइल्ड लाइन के पास पहुंची
Last Updated on January 16, 2020 by Sintu Kumar
सोलन। राजधानी शिमला के टूटी कंडी स्थित बालिका आश्रम (Toti kandi balika asharam) की सुरक्षा-व्यवस्था को ठेंगा दिखा कर एक लड़की ( Girl)वहां से भाग गई। गनीमत रही कि यह लड़की किसी हादसे का शिकार नहीं हुई और रास्ते में पुलिस अधिकारी की नजर इस पर पड़ी तो वे इसे सोलन( Solan) ले आए और चाइल्ड लाइन सोलन (Childline Solan)को सौंप दिया। चाइल्ड लाइन सोलन जिला की कोऑर्डिनेटर अनीता शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन पर एक लड़की के मिलने की कॉल आई। एक पुलिस अधिकारी ने इस लड़की को यहां तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि इस लड़की की अन्य लड़कियों के साथ लड़ाई हुई, जिसके बाद ये लड़की वहां से भाग आई। अनीता शर्मा ने कहा कि लड़की वहां से कैसे भागी इस बात की जांच की जाएगी।
इस बारे जब शिमला के टूटी कंडी स्थित बालिका आश्रम की अधीक्षक नर्मदा शर्मा ने अपने आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद होने की बात कही। लड़की के बाहर निकलकर भागने के संबंध उन्होंने कहा कि यह सब कुछ पांच मिनट के भीतर हुआ। सुरक्षा कर्मी किसी कार्य में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि आगे से ऐसा मामला सामने नहीं आएगा।