- Advertisement -
नाहन। उपमंडल पांवटा साहिब में एक 17 वर्षीय लड़की की आर्मी क्वार्टर की छत से गिरकर मौत हो गई है। मामला पांवटा साहिब थाना के तहत राजबन क्षेत्र में पेश आया है। सोमवार सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। लड़की यूपी निवासी बताई जा रही है। लिहाजा युवती के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पुलिस के अनुसार सोमवार को राजबन में एक संस्थान परिसर में बने भवन की छत पर से यूपी निवासी 17 वर्षीय प्रियंका अचानक नीचे गिर गई। इसके चलते लड़की के सिर पर गंभीर चोटें आई। गंभीर अवस्था में लड़की को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, अस्पताल के एसएमओ डॉ. राजीव सहजल ने बताया कि छत से एक लड़की प्रियंका के गिरने का केस आया था। युवती को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
- Advertisement -