-
Advertisement
सुंदरनगर: Facebook पर युवती को युवक से हुआ प्यार और मिलने पहुंच गई Mohali, जाने फिर क्या हुआ
सुंदरनगर। मंडी जिला के सुंदरनगर की एक नाबालिग युवती को फेसबुक (Facebook) पर अनजान युवक के साथ प्यार करना महंगा पड़ गया। युवक ने युवती को पंजाब के मोहाली (Mohali) बुला लिया और खुद युवक वहां नहीं पहुंचा। युवक के ना मिलने पर लड़की रात भर वहां पर भटकती रही। वहीं, परिजनों की शिकायत पर बीएसएल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे मोहाली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। बीएसएल थाना क्षेत्र के तहत महादेव क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की की उत्तरप्रदेश के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। बातों ही बातों में दोस्ती प्यार (Love) में बदल गई। युवती को अपने जाल में फंसता देख युवक ने उसे अपने मोहाली में होने की बात कहते हुए वहां पहुंचने को कहा।
यह भी पढ़ें: Kullu: खराहल घाटी में पति ने पीट पीट कर लहुलुहान की पत्नी फिर खुद लगा ली फांसी
प्यार के मकडज़ाल में फंस चुकी नाबालिग ने तुरंत निर्णय लिया और स्वजनों को बिना इसकी भनक लगे वह बस में सवार होकर पहले बद्दी और फिर वहां से ऑटोरिक्शा के माध्यम से मोहाली पहुंच गई। मोहाली रेलवे स्टेशन पर उसने युवक को मोबाइल (Mobile) पर संपर्क किया तो उसने उसे कहीं बाहर होने और दो दिनों बाद वापिस आने की बात कही। इस दौरान नाबालिगा के स्वजनों ने बीएसएल थाना पुलिस ने लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी थी। मोबाइल लोकेशन खंगालने पर उसे मोहाली रेलवे स्टेशन में पाया गया। बीएसएल थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई प्रीतम की अगुवाई में टीम को रवाना किया। इससे पहले की नाबालिग किन्हीं गलत हाथों में पड़तीए पुलिस ने टीम ने उसे रेलवे स्टेशन से बरामद कर वापिस सुंदरनगर लाकर स्वजनों के हवाले कर दिया। बीएसएल थाना प्रभारी प्रकाश चंद मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग को मोहाली रेलवे स्टेशन से बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है।


