-
Advertisement
CAA: हिजाब पहन लड़की ने दी एकता की सीख, कहा -धर्म लड़ना नहीं, जुड़ना सिखाता है
Last Updated on January 18, 2020 by
चंडीगढ़। देश के अलग-अलग हिस्सों में जहां नागरिकता क़ानून (CAA) को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है उसी बीच चंडीगढ़ (Chandigarh) से एक लड़की की तस्वीर सामने आ रही है जो सभी को एकता (Unity) की सीख दे रही है। हिजाब पहने इस लड़की की तस्वीर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इस लड़की ने CAA विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। छठी कक्षा की छात्रा ने हिजाब (Hijab) पहने पहले तो गायत्री मंत्र का उच्चारण किया फिर उसके बाद लड़की ने गुरबाणी, बाइबिल और फातिहा भी सुनाई।
यह भी पढ़ें: पुलिस जवान की जान बचाने को बर्फीले रास्ते में 4 घंटे में 7 किमी पैदल सफर
लड़की का कहना है कि धर्म हमें लड़ना नहीं बल्कि जुड़ना सिखाता है। लड़की ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में सीएए और एनआरसी के खिलाफ लोगों विरोध का ये अनोखा तरीका अपनाया। मनाल खान नाम कि इस लड़की ने इस तरह धार्मिक एकता की अनूठी मिसाल पेश की है। शुक्रवार को जब बुड़ैल में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग सीएए और एनआरसी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। इतने में हिजाब पहनकर मनाल खान माइक पर आई और हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। इसके बाद सिख धर्म के मूल मंत्र, ईसाई धर्म की बाइबिल और मुस्लिम धर्म का फातिहा पढ़ा और सभी धर्मों का आदर करने की गुजारिश की।