Home » क्राइम / हादसा » लड़की ने किया Breakup तो सिरफिरे आशिक ने रेत दिया गला, सहेली भी घायल
लड़की ने किया Breakup तो सिरफिरे आशिक ने रेत दिया गला, सहेली भी घायल
Update: Friday, May 18, 2018 @ 11:17 AM
बद्दी। पहले दोनों दोस्त थे, लेकिन बाद में लड़की ने दोस्ती तोड़ दी तो गुस्साए आशिक ने लड़की के कमरे में जाकर उसका गला रेत दिया और उसकी सहेली को घायल कर दिया। मामला Himachal के औद्योगिक शहर बद्दी बरोटीवाला का है। Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ऊना के रहने वाली लड़की व आरोपी अखिल एक फार्मास्यूटिकल में इंटर्नशिप कर रहे थे तभी दोनों के बीच दोस्ती हुई। हालांकि बाद में लड़की ने अखिल से किनारा कर लिया। अखिल से उसकी बोलचाल भी खत्म हो गई।

इसी बात को लेकर नाराज अखिल गुरुवार सुबह लड़की के हिल्स व्यू अपार्टमेंट में गया, जहां लड़की अपनी सहेली के साथ रहती थी। अखिल ने लड़की को किचन में ले जाकर बार-बार यही पूछना शुरू किया कि वह उससे बात क्यों नहीं करती है। इस बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। बात जब आगे बढ़ी तो लड़की की सहेली ने आकर बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो उसे भी आरोपी ने धक्का दे दिया और वह घायल हो गई। इसी बीच
गुस्साए अखिल ने लड़की का कटर से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने लड़की की सहेली को भी मुंह न खोलने के लिए धमकाया। लेकिन सहेली ने बाद में Police को खबर की, जिसके बाद अखिल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गंभीर रूप से घायल सहेली को पीजीआई रेफर कर दिया गया है।वारदात के बाद अखिल अपने घर जाकर सो गया था, जहां Police ने उसे धर दबोचा।