-
Advertisement
प्रेमी के कहने पर घर से लौटाई बारात, शादी से मुकरा तो Girlfriend ने उठाया ये कदम
देहरादून। उत्तराखंड में एक युवती ने अपने प्रेमी के कहने पर घर आई बारात लौटा दी। लेकिन जब प्रेमिका ने प्रेमी से घरवालों से शादी की बात करने को कहा तो प्रेमी ने यह कहकर इंकार कर दिया कि उसकी शादी कहीं और होने वाली है। ऐसे में प्रेमिका ने पुलिस ने सहायता ली और प्रेमी पर चार सालों तक यौन शोषण और चार बार एबॉर्शन करवाने का भी आरोप लगाया। युवती ने प्रेमी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की भी मांग की है।
मामला सितारगंज (Sitarganj) का है। युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह गांव के ही युवक से प्रेम करती है। लेकिन परिजनों ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी थी। युवती ने प्रेमी को जब यह बात बताई तो उसने युवक से शादी न करने को कहा। आठ जून को जब पुरनपुर से बारात आई तो युवती ने प्रेमी के कहे अनुसार बारात वापिस लौटा दी। इसके अगले ही दिन युवती ने प्रेमी को घरवालों से शादी की बात करने के लिए कहा लेकिन प्रेमी यह कहकर मुकर गया कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसे बदनाम करने के लिए ऐसा किया है।
