- Advertisement -
रायपुर। जिस लड़की से छेड़छाड़ के बाद जेल की हवा खाई, उसी लड़की के साथ लिव-इन में रहना यहां जशपुर के एक प्रेमी को महंगा पड़ गया। लंबे समय तक लिव-इन में रहने के बाद जब आशिक प्रेमी ने शादी की बात ठुकराई तो नाराज लड़की ने तलवार से उसकी कलाई काट दी।
कोतबा चौकी क्षेत्र के झिनकी गांव निवासी युवक का एक लड़की से लिव-इन रिलेशनशिप था। युवक उसी लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में जेल की हवा खा चुका है। दोनों के बीच कुछ सुलह हुई तो युवक ने लिव-इन में रहना मंजूर किया। हाल में उसने शादी से इनकार कर लड़की से अलग रहना शुरू कर दिया था। लेकिन बाद में जब लड़की ने एक बार फिर शादी की बात की तो युवक ने मना कर दिया।
फिर क्या था। लड़की ने अपने पिता और भाई की मदद से युवक की कलाई तलवार से काटकर अलग कर दी। प्रेमी गंभीर रूप से घायल है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो दंग रह गया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
- Advertisement -